फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck exploded due to tire burst, woman dies, husband and son injured

टायर फटने पर ट्रक हुआ बेकाबू, महिला की मौत, पति व बेटा घायल

Wed, 19 Aug 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Truck exploded due to tire burst, woman dies, husband and son injured
मृतका भारती की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
उरई। शहर के कालपी रोड पर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक का अचानक टायर फट गया। जिससे ट्रक ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार दंपति और फिर पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि पति, बच्चा व पैदल जा रही महिला घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां पर उन्हें मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक व ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धमना निवासी आशीष (40) पुत्र प्रेमचंद्र अपनी पत्नी भारती (37) व डेढ़ वर्षीय पुत्र बाबू के साथ मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे बाइक से किसी काम से उरई आए थे। जब वह कालपी रोड स्थित मेडिकल कालेज के पास पहुंचे तभी कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक का टायर अचानक फट गया जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और चालक ने स्टेयरिंग से संतुलन खो दिया और ट्रक ने बाइक बाइक में टक्कर मारकर पैदल जा रही महिला माया (45) निवासी हड्डीमील उरई को भी कुचल दिया। हादसा होने पर राहगीरों की भीड़ लग गई। इसके बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां घायलों की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान भारती पत्नी आशीष की मौत हो गई और आशीष, बाबू व माया का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

नो-इंट्री के बाद भी धड़ल्ले से आते-जाते ट्रक
शहर में नो-इंट्री के बाद भी पुलिस के सहयोग से दिनभर ट्रकों का आना जाना लगा रहता है। जबकि हाईवे से ट्रकों को जाना चाहिए। लेकिन पुलिस के सुविधा शुल्क के चलते शहर में बेधड़क ट्रकों का आना जाना होता रहता है। जिससे अक्सर हादसे होते रहते हैं। आज का हादसा भी इसी वजह से हुआ।

सड़क दुर्घटना में घायल

सड़क दुर्घटना में घायल- फोटो : ORAI

सड़क दुर्घटना में घायल

सड़क दुर्घटना में घायल- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed