{"_id":"6878040394ea6719530c92d8","slug":"truck-driver-hit-by-vehicle-on-bundelkhand-expressway-dies-orai-news-c-12-knp1031-1189789-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन ने ट्रक चालक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह ट्रक को किनारे खड़ा कर पहियों में फंसी गिट्टी निकाल रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे होते हुए बुधवार की सुबह करीब तीन बजे एक ट्रक गिट्टी लादकर कन्नौज से राठ जा रहा था। छिरिया मलकपुरा चौकी इंचार्ज मदनपाल ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर धनौरा गांव के पास कन्नौज जिले के छिबरामऊ निवासी चालक शिवम (25) ट्रक को किनारे खड़ा कर पहियों में फंसी गिट्टी निकालने लगा। इसी दौरान किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर होकर गिर पड़ा। हादसे की सूचना पर छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि ट्रक चालक की हादसे में मौत हुई है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।