फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   truck collision, death of the young man

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 23 Sep 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 23 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
truck collision, death of the young man

उरई (जालौन)। स्कूटी से अपने घर आ रहे दो युवकों को पीछे से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।

विज्ञापन

     शहर कोतवाली के मुहल्ला राजेंद्र नगर निवासी अजीज बेग(24) पुत्र रईस बेग अपने साथी फहीम बेग (22) के साथ गुरुवार की शाम करीब 7 बजे झांसी से स्कूटी से लौट रहा था। जब उनकी स्कूटी एट थाना के सोमई गांव के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे दोनाें युवक  उछल कर सड़क पर सिर के बल गिर गई। दोनाें ही हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके  सिर में गंभीर चोट आई, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस देखा तो अजीज की मौत हो गई थी और गंभीर रूप से घायल फहीम को जिला अस्पताल भेजवाया जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनाें की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed