फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck collides with police vehicle, constable dies, two constable injured

पुलिस वाहन में ट्रक ने मारी टक्कर, कांस्टेबल की मौत, दो सिपाही घायल

Wed, 06 May 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with police vehicle, constable dies, two constable injured
पुलिस वाहन में ट्रक ने मारी टक्कर, सिपाही की मौत
विज्ञापन

दो सिपाही घायल, 12 पुलिसकर्मी मिर्जापुर से ट्रेनिंग कर पुलिस लाइन, झांसी लौट रहे थे
जान गंवाने वाला कांस्टेबल वीरेंद्र माती, कानपुर देहात का निवासी था और वही चला रहा था वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। झांसी-कानपुर हाईवे पर पुलिस जवानों से भरे सरकारी वाहन में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे पुलिस वाहन का चालक व दो सिपाही गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसा होते ही हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पाकर पहुंचे हाईवे चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार चंदेल ने घायल चालक व सिपाहियों को यूपी 112 पुलिस की मदद से राजकीय मेडिकल कालेज भेजा। जहां चालक की गंभीर हालत देख डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। उधर टक्कर मारने वाले चालक को ट्रक समेत पुलिस ने पकड़ लिया और उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया। चौकी प्रभारी व पुलिस फोर्स ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के क्रेन मंगवाकर ट्रक को किनारे कराया, तब कहीं जाकर जाम खुला।
मिर्जापुर से ट्रेनिंग लेकर झांसी पुलिस लाइन लौट रहे 12 पुलिस कर्मियों के ट्रक में शहर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित एक ढाबे के पास कानपुर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे पुलिस वाहन का चालक कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार, सिपाही उदयभान सिंह और शारदा नारायण तिवारी गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि अन्य सिपाही मामूली रूप से चुटहिल हुए। राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे हाईवे चौकी प्रभारी ने घायल पड़े सिपाहियों को राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचाया। वहीं भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ लिया। वहीं उपचार के दौरान पुलिस वाहन के चालक कांस्टेबल वीरेंद्र की गंभीर हालत देख कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी। वहीं घायल दोनों सिपाहियों को झांसी भेज दिया गया। वहीं पुलिस लाइन झांसी में तैनात एसआई रामकृपाल सिंह ने टक्कर मारने वाले ट्रक चालक मोहम्मद इश्तियाक निवासी अमेठी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। वहीं मृतक वीरेंद्र माती जनपद कानपुर देहात का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हाइवे पर दो ट्रक भिड़े लगा जाम
उरई। मंगलवार सुबह साढ़े तीन बजे दो वाहनों की भिड़ंत से चीख पुकार मच गई। पुलिस वाहन में सवार 12 पुलिस कर्मियों को कुछ देर तो समझ में ही नहीं आया कि क्या हो गया। फिर अपने गो लाथियों व चालक को ूलहूलुहान देखकर अफरा तफरी मच गई। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क पर खड़े होने से हाइवे पर दोनों ओर से आने जाने वाहनों की लंबी लाइन लग गई और जाम लग गया। हाईवे चौकी प्रभारी जीतेंद्र चंदेल ने क्रेन मंगवाकर वाहनों को सड़क से हटवाया। तब कहीं जाकर एक दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed