{"_id":"60578fcd8ebc3e8ccb01f8c1","slug":"truck-collided-in-railway-boom-orai-news-knp6190888154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने रेलवे बूम में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने रेलवे बूम में मारी टक्कर
विज्ञापन
उरई। झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर जोल्हूपुर रेलवे क्रासिंग नंबर 194 के बूम में हमीरपुर की ओर से मौरम लादकर आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी वजह से झांसी से भीमसेन जाने वाली भीमसेन स्पेशल मालगाड़ी दस मिनट खड़ी रही। घटना के बाद चालक भाग गया। गेटमैन की सूचना पर आरपीएफ ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
रविवार की सुबह करीब 5:45 बजे गेटमैन मालगाड़ी की क्रासिंग के लिए रेलवे क्रासिंग को बंद कर रहा था, तभी हमीरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार मौरम लदे ट्रक ने रेलवे बूम में टक्कर मार दी और ट्रक बूम को तोड़ता हुआ भाग गया। इसी बीच क्रासिंग बंद न होने के कारण भीमसेन स्पेशल मालगाड़ी 5:50 बजे से छह बजे तक दस मिनट खड़ी रही। सूचना पर मौके पर पहुंचे आरपीएफ ओमवीर सिंह ने गेटमैन से जानकारी ली।
उन्होंने अज्ञात ट्रक चालक मुकदमा दर्ज कर लिया और ट्रक चालक की खोजबीन शुरू कर दी। बाद में मौके पर पहुंची इंजीनियरिंग की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त बूम को ठीक किया। तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।