फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Troubled for not running business, a young man hanged himself from a dupatta

लॉकडाउन में काम धंधा न चलने से परेशान युवक ने दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान

Tue, 11 May 2021 07:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 11 May 2021 07:16 PM IST
सार

लॉकडान में रोजगार जाने से परेशान युवक ने जान दे दी। ट्रेनों में टॉफी और बिस्कुट बेचने वाले उरई निवासी युवक का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। 

विज्ञापन
Troubled for not running business, a young man hanged himself from a dupatta
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : file

विस्तार

लॉकडान में रोजगार जाने से परेशान युवक ने जान दे दी। ट्रेनों में टॉफी और बिस्कुट बेचने वाले उरई निवासी युवक का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से काम काज चल नहीं रहा था और पत्नी भी मायके चली गई थी।
विज्ञापन


जिसके चलते युवक काफी परेशान रहता था। शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। उरई शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुफैलपुरवा में किराए के मकान में रहने वाले संदीप गौड़ (28) निवासी हरवंश मोहाल (कानपुर) ट्रेनों में टॉफी और बिस्कुट बेचता था।
विज्ञापन


इस काम में पत्नी पूजा भी उसका साथ देती थी। पिछले कई दिनों से लॉकडाउन होने के कारण काम धंधा चल नहीं रहा था। इस कारण दंपती में अक्सर लड़ाई होती थी। कुछ दिन पहले पत्नी पूजा विवाद के कारण मायके चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की देर रात संदीप ने पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पत्नी व उसके घरवालों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed