फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Troubled farmers create ruckus for fertilizer

Jalaun News: खाद के लिए परेशान किसानों का हंगामा

Sat, 04 Jan 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 04 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Troubled farmers create ruckus for fertilizer
खाद के लिए टोकन पर्ची दिखाकर हंगामा करते किसान।  - फोटो : संवाद
उरई। जिले में खाद की किल्लत फिर बढ़ गई है। शनिवार को राठ रोड स्थित गल्ला मंडी में खाद न मिलने पर किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों का आरोप था कि सचिव रात में चहेतों को खाद देकर चले गए हैं। जबकि वह टोकन पर्ची लिए भटक रहे हैं। दोपहर दो बजे के बाद खाद मिलने पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

इस समय यूरिया की समस्या बढ़ गई है। गल्ला मंडी स्थित पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र पर खाद के लिए किसानों की लाइन लगी है। जयपुरा के किसान रामऔतार, जलालपुर के परमात्मा शरण, गुढ़ा के लच्छीराम, चुरहा के फूलसिंह, मुहम्मदाबाद के रमेश, धमनी के संजय, बंधौली के जागेश्वर, करुई के धनीराम, करमेर के रमेश, धरगुआ के रामकिशोर, रामकुमारी आदि किसानों ने कहा कि वह लोग कई दिन से खाद के लिए परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि रात में भी आए थे लेकिन खाद नहीं मिली। अभी सुबह आए तो टोकन पर्ची बांट दी गई। इसके बाद सचिव ताला लगाकर जाने कहां चले गए। हम लोग भटक रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि चहेतों को खाद दी जा रही और अधिक दाम भी लिए जा रहे हैं। केंद्र प्रभारी राहुल यादव का कहना है कि वह एक बैठक में चले गए थे। करीब दो बजे से दोबारा खाद वितरित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट


पूर्व मंत्री पर मुकदमा दर्ज करने पर कांग्रेस खफा
उरई। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। इसमें खाद के लिए किसानों की आवाज उठाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा वापस लेने की मांग की गई। शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, महिला उत्पीड़न, दलित उत्पीड़न, संविधान से छेड़छाड़ का राज्य कायम हो गया है। पुलिस मनमानी कर रही है। यदि पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया जाता तो कांग्रेस आंदोलन के बाध्य होगी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्यामसुंदर, अशोक द्विवेदी, सिद्धार्थ दीवोलिया, राजेश मिश्रा, अयूब अंसारी, दुलीचंद्र विश्वकर्मा, राजकुमार वर्मा, नफीस पठान, संतराम श्रीवास, आशाराम अहिरवार, राजीव तिवारी, माइकल, सुजीत श्रीवास्तव आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed