{"_id":"6480ca8f43049125e100e4f9","slug":"troubled-by-the-scandal-the-teenager-killed-herself-by-setting-herself-on-fire-orai-news-c-12-1-274850-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शोहदे से परेशान किशोरी ने आग लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शोहदे से परेशान किशोरी ने आग लगाकर जान दी
विज्ञापन
जालौन। शोहदे से परेशान किशोरी ने सोमवार की रात किरोसीन डालकर आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी का ग्वालियर में इलाज चल रहा था। मंगलवार की रात उसने दम तोड़ दिया। किशोरी के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध ने तहरीर दी। बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति का झांसी निवासी रिश्तेदार निक्की साहू फोन कर उसकी 15 वर्षीय नातिन को परेशान करता था। इससे वह तंग आ गई थी। किशोरी ने कई बार उसे समझाया, लेकिन वह नहीं माना। सोमवार को भी उसने फोन करके रात नौ बजे परेशान किया।
इस पर नातिन ने केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। उसे मेडिकल काॅलेज से झांसी और झांसी से ग्वालियर रेफर कर दिया गया था। मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। कोतवाल समीर सिंह का कहना है कि किशोरी के बाबा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।