फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Troubled by neighbor's harassment, woman commits suicide

Jalaun News: पड़ोसी के उत्पीड़न से परेशान महिला ने जान दी

Sun, 27 Aug 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 27 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Troubled by neighbor's harassment, woman commits suicide
आटा। पड़ोसी के उत्पीड़न से परेशान महिला ने कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अमीसा गांव निवासी श्याम बाबू की 60 वर्षीय पत्नी श्यामबाई ने शनिवार की दोपहर घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस को श्याम बाबू ने बताया कि उसका पड़ोसी 16 अगस्त को उसके घर आकर उसकी पत्नी के साथ अभद्रता करने लगा था। जब उसे जानकारी हुई तो उसने पड़ोसी से विरोध जताया था। दूसरे दिन ही पड़ोसी ने फिर उसके घर आकर खाना खाने के दौरान उनका खाना फेंक दिया था। इसके बाद गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी। पड़ोसी के उत्पीड़न से श्यामबाई परेशान थी। शनिवार को वह घर में अकेली थी। तभी उसने फंदा लगाकर जान दे दी। उसके दो पुत्र हैं। सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी का कहना है कि तहरीर मिली है, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जांच के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed