{"_id":"645bf1f96854acc7db07d054","slug":"troubled-by-bank-loan-farmer-commits-suicide-orai-news-c-12-1-226340-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बैंक कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बैंक कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या
Thu, 11 May 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 11 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एट। बैंक के कर्ज से परेशान किसान ने मंगलवार की रात घर के कमरे में साफी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजन उसके कमरे में गए तो शव लटका देख उनके होश उड़ गए।
थाना क्षेत्र के सतोह गांव निवासी वीर बहादुर प्रजापति (39) ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि मृतक खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था, वर्ष 2017 में उसने बैंक से 1.40 लाख रुपये का कर्जा ले लिया था, लेकिन मौसम की मार से वह कर्जा नहीं भर पा रहा था। जिससे वह महीनों से परेशान था। मंगलवार को उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि उसके दो पुत्र निखिल व नीशू हैं, उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बैंक के कर्जे से परेशान किसान पहले भी जान देने का प्रयास कर चुका है। परिजनों ने बताया कि एक उसने एक बार भारी मात्रा में नींद की गोली खा ली थी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी।