फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Trouble increased due to power cut with severe heat

Jalaun News: भीषण गर्मी के साथ बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी

Thu, 18 May 2023 05:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Trouble increased due to power cut with severe heat
- उरई बाजार में भीषण गर्मी के चलते बाजार व सड़क पर पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई।

यह चिलचिलाती गर्मी, ऊपर से बिजली कटौती शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के लोग परेशान हैं। पारा 43 डिग्री के पार जा रहा है। मौसम के चलते लोग उल्टी और बुखार की भी चपेट में आ रहे हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है।एक तरफ जिले में पारा 42 के पार जा रहा है और दूसरी ओर लोकल फाल्ट के चलते भीषण बिजली कटौती हो रही है। गर्मी और बिजली न रहने के कारण शहर से गांव तक के लोग परेशान हैं।

शहर के मोहल्ला प्रेमनगर, सदनपुरी, तिलकनगर, बलदाऊ चौक, पीलीकोठी, आजाद नगर,घंटाघर,गोपालगंज समेत शहर के अधिकांश मोहल्ले में फाल्ट के चलते बिजली बुधवार की रात बिजली गुल रही। बिजली न रहने के कारण लोग अपने छोटे बच्चों को लेकर परेशान दिखे। घरों से बाहर काफी रात तक लोग घूमते रहे। रात में डेढ़-दो बजे के करीब बिजली आई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। रात में बिजली घर में आए फाल्ट को ठीक करने में बिजली विभाग के कर्मचारियों को करीब तीन से पांच घंटे से अधिक का समय लग गया। फाल्ट को सही करने के लिए अधिकारी ने शटडाउन लिया था। तीन से पांच घंटे तक बिजली न रहने से बुधवार की रात लगभग डेढ़ से दो बजे तक बिजली गुल रही। बिजली न रहने के कारण लोगों को पीने के पानी की भी किल्लत झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में हाल तो बदतर हो गई हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में आठ घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। इससे किसानों को भी दिक्कतें आ रही है। यही नहीं, बिजली आती भी है तो लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। बिजली विभाग रोस्टर के अनुसार, बिजली सप्लाई नहीं कर रहा है। ऊर्जा निगम की ओर से जारी शेड्यूल में ग्रामीणों क्षेत्रों में 18 घंटे आपूर्ति का दावा है, लेकिन 12 घंटे भी बमुश्किल आपूर्ति मिल पा रही है। कभी फ्यूज उड़ने और फाल्ट लाइन में खराबी आने का हवाला दिया जाता रहता है। अघोषित बिजली कटौती से लोग खासे परेशान हैं। दिन में उमस भरी गर्मी से लोगो का जीना मुहाल हो गया है। वहीं, रात में लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का वादा कर रही है लेकिन उपभोक्ताओं को चिलचिलाती गर्मी में 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed