फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Trouble due to waterlogging and mud on the road

Jalaun News: सड़क पर जलभराव और कीचड़ से मुसीबत

Sun, 30 Nov 2025 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to waterlogging and mud on the road
फोटो - 02 घरों के बाहर भरा गंदा पानी। संवाद
आटा। कदौरा ब्लॉक के अकोढ़ी गांव में कीचड़ और जलभराव ग्रामीणों के लिए समस्या बना हुआ है। मुख्य रास्तों पर काफी समय से पानी भरा रहने से आवागमन मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी जूनियर विद्यालय और पानी की टंकी की ओर जाने वाले मार्ग पर हो रही है, जहां महीनों से जमा कीचड़ से राहगीरों का चलना दूभर है। इसी मार्ग पर स्थित मंदिर जाने में श्रद्धालुओं को भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि लोगों को पानी में घुसकर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन



करीब दो हजार आबादी वाले गांव में जल निकासी की खराब व्यवस्था ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित कर रही है। गांव वालों का कहना है कि अधिकांश गलियों में गंदा पानी बहकर सड़कों पर आता है, जिससे मार्ग दलदल में तब्दील हो जाते हैं। विद्यालय जाने वाले बच्चे और शिक्षक रोजाना इस समस्या से जूझ रहे हैं। कीचड़ होने के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

ग्रामीण सोनू यादव, रामकुमार सविता, रवि अहिरवार, कमलेश अवस्थी, राम मोहन झा, छोटेलाल राजपूत, हरीराम राजपूत और मोहर सिंह कुशवाहा ने बताया कि यदि सड़क के दोनों ओर नालियां बन जाएं तो स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। कई बार ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक अधिकारियों तक शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण व नाली व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
जानकारी मिली है, गांव का निरीक्षण कराया जाएगा। समस्या का समाधान जल्द कराने का प्रयास किया जाएगा।

राम अयोध्या प्रसाद गुप्ता, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed