{"_id":"68c1e1f5e8d1188bfe0f9d85","slug":"tricked-the-police-by-giving-fake-information-about-robbery-orai-news-c-224-1-ori1005-134449-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: लूट की फर्जी सूचना देकर पुलिस को छकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: लूट की फर्जी सूचना देकर पुलिस को छकाया
विज्ञापन
उरई। युवक ने पुलिस को लूट होने की फर्जी सूचना दे दी। इससे मंगलवार की रात कोतवाली पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने जब सूचना देने वाले युवक से पूछताछ की तो सूचना गलत निकली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर हिरासत में लिया है।
कुठौंद के खरका गांव निवासी सौरभ यादव फाइनेंस प्राइवेट कंपनी में कलेक्शन एजेंट है। मंगलवार की रात नौ बजे उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि वह एक लाख रुपये लेकर उरई आ रहा था। इस दौरान चुर्खी रोड पर मिनौरा के पास दो अज्ञात बाइक सवारों ने कलेक्शन के रुपये व गाड़ी की चाबी लूट ली और मारने की धमकी देकर भाग गए।
कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सौरभ से पूछताछ की तो उसने सच कबूल दिया। आरोपी ने बताया कि कि उसने कलेक्शन के रुपये अपने साथी सिरसाकलार के लहर कनार निवासी अंकित यादव व बुआ के बेटे डकोर निवासी संस्कार को देकर गांव भेज दिया था। इसके बाद झूठी सूचना दी थी।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि उसके ऊपर कुछ कर्ज है और सामान भी लेना था। पुलिस ने आरोपी के साथ जाकर सहयोगी कर्मी व बुआ के लड़के से ग्राम खरका जाकर फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन के 70, 830 रुपये बरामद कर लिए। कोतवाली प्रभारी अंजन कुमार सिंह ने बताया कि लूट की झूठी सूचना देने पर रिपोर्ट दर्ज कर युवक को हिरासत में लिया गया है।