{"_id":"6343157ce2f0261a187fb022","slug":"trees-and-electricity-poles-fell-due-to-storm-water-passersby-trapped-orai-news-knp722434698","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी पानी से गिरे पेड़ व बिजली पोल, राहगीर फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी पानी से गिरे पेड़ व बिजली पोल, राहगीर फंसे
विज्ञापन
खकसीस। क्षेत्र में आई आंधी व तेज बारिश से सड़क किनारे खड़े एक दर्जन से अधिक पेड़ व 15 बिजली के खंबे टूट कर गिए गए। इससे आवागमन का मार्ग बाधित होने से जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पेड़ों को काटकर रास्ता खुलवाया।
अचानक मौसम के बदलाव हो जाने से तेज आंधी के साथ बारिश ने कमसेरा-खकसीस मार्ग पर लगे एक दर्जन अधिक पेड़ व बिजली के खंबों को उखाड़ फेंका।
इससे आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। राहगीर सड़क पर ही फंस गए। जैसे-तैसे लोग अपने घरों तक पहुंचे। जानकारी मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सड़क में टूटे पेड़ों को हटवाकर आवागमन शुरू करवाया।
-------------------
माधौगढ़। देर रात हुई झमाझम बारिश से तहसील, तहसील आवास, मलिन बस्ती तालाब में तब्दील हो गए। इसके बाद कर्मचारियों को अपने घरों से बाहर निकलने में दिक्कत हुई। सात दिन से हो रही बारिश शनिवार रात को तेज हो गई। इससे तहसील परिसर लबालब हो गया। तहसील परिसर में पानी भर जाने से नगर पंचायत की पोल खुल गई। नगर पंचायत की ओर से नालों की सफाई सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है। तहसील परिसर में पानी भर जाने से अधिवक्ताओं, वादकारियों, कर्मचारियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
---------------------
माधौगढ़। मूसलाधार बारिश से जमरेही अव्वल में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों के कच्चे घर गिर गए। इसमें कांति देवी, चंद्रप्रकाश, सावित्री देवी, प्रेमा देवी, प्रहलाद, प्रभुचरण, सोमवती, लालसिंह शामिल हैं। घटना में लोगों का अनाज, कपड़े, चारपाई दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सामान निकाला। ग्रामीणों ने तहसीलदार से मुआवजे की मांग की है। तहसीलदार सुशील कुमार सिंह का कहना है कि लेखपाल निशा यादव को मौके पर भेजकर नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। (संवाद)