{"_id":"6ab80d8372bd7c8348035a37","slug":"tree-falls-on-konch-orai-road-amidst-storm-and-rain-sleeper-bus-gets-stuck-in-the-muck-orai-news-c-224-1-ori1005-150283-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आंधी-पानी के बीच कोंच-उरई मार्ग पर गिरा पेड़, दलदल में फंसी स्लीपर बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आंधी-पानी के बीच कोंच-उरई मार्ग पर गिरा पेड़, दलदल में फंसी स्लीपर बस
विज्ञापन
फोटो-14 कोंच-उरई मार्ग पर पड़ा टूटा पेड़ व दलदल में फंसी स्लीपर बस। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
फोटो-14 कोंच-उरई मार्ग पर पड़ा टूटा पेड़ व दलदल में फंसी स्लीपर बस। संवाद
= दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मजबूरी में निरस्त करनी पड़ी यात्रा, दोनों ओर वाहनों की लगी कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। दो दिन से लगातार हो रही बारिश और आंधी के बीच शुक्रवार की रात कोंच-उरई मार्ग पर एक पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसी दौरान बगल से निकल रही स्लीपर बस सड़क किनारे दलदल में फंस गई। इससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एक थार चालक आगे आया और बस को निकालने के लिए थार से प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बस के बगल से निकलने के प्रयास में थार भी दलदल में फंस गई। इससे राहगीरों को काफी देर तक बारिश के बीच जाम में फंसे रहना पड़ा। कई वाहन रास्ता बदलकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दो जेसीबी मशीनें बुलवाईं। जेसीबी की मदद से पहले सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। इसके बाद जाम में फंसे वाहनों को धीरे-धीरे निकाला गया। बस को दलदल से निकालने के लिए जेसीबी से पट्टा बांधकर खींचने का प्रयास किया गया, लेकिन पट्टा सही जगह न बंधा होने से बस का अगला हिस्सा उखड़ गया और बस आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। बस के समय से नहीं निकल पाने के कारण उसमें सवार दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मजबूरी में अपनी यात्रा निरस्त करनी पड़ी। बाद में जेसीबी की मदद से थार को बाहर निकाला गया।