फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Treatment plant will be built with Rs 15 crores

Jalaun News: 15 करोड़ से बनेगा ट्रीटमेंट प्लांट

Sun, 11 Feb 2024 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Treatment plant will be built with Rs 15 crores
उरई। कालपी नगर की पूरी गंदगी सीधे यमुना में डाली जा रही है, जिससे यमुना दूषित हो रही है।
विज्ञापन

इसको रोकने के लिए जल निगम ने ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना तैयार की थी। प्रस्ताव 15 करोड़ का है। इस योजना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द प्रस्ताव पास हो सकता है। इसको लेकर विभाग ने कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।
नगर की 70 हजार की आबादी और कागज के कारखाने से निकलने वाली गंदगी सीधे नाले में जाती है। ये नाले सीधे यमुना से जुड़े हैं, जिससे यमुना दूषित हो रही है। इसको रोकने के लिए पालिका ने कई बार संयंत्र लगाने के लिए प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। नाले में गंदगी रोकने के लिए जाली लगाई गई, लेकिन वह कारगार साबित नहीं हुई। यमुना में फैल रहे प्रदूषण को लेकर एनजीटी ने भी पालिका पर लाखों का जुर्माना लगाया था। इसको लेकर जल निगम ने प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन


जल निगम ने इस समस्या से निजात और कचरे, गंदगी, दूषित पानी को शुद्ध करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव में 15 करोड़ का बजट खर्च होगा। छह एमएलडी (मिलियन लीटर डेली) का ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की योजना है। प्लांट को आधा हेक्टेयर में बनाया जाएगा। इसके लिए तहसील परिसर के पास तरीबुल्दा मोहल्ले में जगह तलाश की गई है। इस प्लांट तक नाले से दूषित पानी लाने के लिए दो किलोमीटर की पाइपलाइन भी डाली जाएगी, जिससे नगर की पूरी गंदगी प्लांट पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रीटमेंट प्लांट से सिर्फ नगर की गंदगी को साफ नहीं किया जाएगा। इससे जो पानी निकलेगा। उसका उपयोग खेती-किसानी में किया जाएगा। ट्रीटमेंट प्लांट के पास टंकी भी बनाई जाएंगी, जिसमें पानी स्टोर होगा। किसानों को नलकूप और नहर की जरुरत नहीं पड़ेगी।

नगर में कोई भी सीवर लाइन नहीं है, जिसके चलते घरों से निकलने वाली सीवर की गंदगी सीधे नालों में जाती है। पानी और दूषित होता है। शासन को करीब 15 करोड़ का नगर के अंदर सीवर लाइन डालने का भी प्रस्ताव भेजा गया है।




ट्रीटमेंट प्लांट और सीवर लाइन डालने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें ट्रीटमेंट प्लांट का प्रस्ताव जल्द पास हो सकता है। शासन भी यमुना का प्रदूषण रोकने के लिए प्रयास कर रहा है। अगर पास हो जाता है तो कालपी नगर की सबसे बड़ी समस्या खत्म हो जाएगी। यमुना भी दूषित नहीं होगी। -अनमोल अवस्थी, जेई, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed