फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Transformer is faulty, electricity supply to 100 houses was cut off for 20 hours

Jalaun News: ट्रांसफार्मर खराब, 20 घंटे गुल रही सौ घरों की बिजली

Wed, 28 May 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Transformer is faulty, electricity supply to 100 houses was cut off for 20 hours
जालौन। मंगलवार की रात को कांजी हाउस पर रखा 400 केवी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। ट्रांसफार्मर जलने के कारण आसपास के घरों की बिजली लगभग 20 घंटे गुल रही। बुधवार की दोपहर ट्रांसफार्मर बदला गया। इसके बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। तहसील मार्ग स्थित कांजी हाउस के पास 400 केवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। मंगलवार की रात को इनमें से एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया। गर्मी के मौसम अचानक ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण मोहल्ला काशीनाथ व बापू साहब के करीब 100 घरों व आसपास की दुकानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात में खराब हुए ट्रांसफार्मर को दोपहर एक बजे के करीब बदलने का काम शुरू हुआ। दोपहर दो बजे तक काम पूरा हो पाया। लगभग तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद लोगों ने चैन की सांस ली। अवर अभियंता नवीन कंजोलिया ने बताया कि आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed