{"_id":"662d62cf97fb39f89d0a7c66","slug":"transformer-blown-getting-only-assurance-since-last-10-days-orai-news-c-224-1-ka11004-113963-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रांसफार्मर फुंका, दस दिन से मिल रहा सिर्फ आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रांसफार्मर फुंका, दस दिन से मिल रहा सिर्फ आश्वासन
Sun, 28 Apr 2024 02:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 28 Apr 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
जालौन। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुंदनपुरा में करीब दस दिन पूर्व ट्रांसफॉर्मर फुंक गया था। इसके बाद भी न तो कोई जनप्रतिनिधि और न ही कोई अधिकारी सुनवाई कर रहा है। ग्रामीणों ने गर्मी के मौसम को देखते हुए शीघ्र ट्रांसफॉर्मर को बदलवाने की मांग डीएम से की है।
इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुंदनपुरा में पिछले लगभग 10 दिनों से ट्रांसफॉर्मर फुंका पड़ा है। गांव के लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों को भी दी थी। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसका खामियाजा गांव के लोगों को उठाना पड़ रहा है। दस दिन से ग्रामीण भीषण गर्मी झेल रहे हैं। लेकिन लोगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है।
गांव के सुनील, करन सिंह, मोहर सिंह, रामशंकर, जसवंत सिंह, मिथुन, धीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, कृष्णबिहारी, राजेंद्र, देशसिंह आदि का कहना है कि भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। ना रात को सो पाते हैं और न ही दिन में उन्हें आराम मिल पाता है। इनवर्टर व मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। इस गर्मी में पंखे और कूलर ही सहारा होते हैं लेकिन सारे उपकरण बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस समय चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधियों के अलावा विभागीय अधिकारियों तक ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन दस दिनों से आश्वासन के सिवाय कुछ न मिला। ग्रामीणों ने अबकी डीएम से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
वहीं, इस संबंध में जब जेई सुमित कुमार से बात की गई तो उन्होंने ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी से इन्कार किया। कहा कि अगर ट्रांसफार्मर फुंका है तो शीघ्र बदलवाया जाएगा।