फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Trains will be stopped due to automatic signalling work.

Jalaun News: स्वचालित सिग्नल प्रणाली के काम के चलते रोककर चलेंगी ट्रेनें

Sun, 09 Nov 2025 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Trains will be stopped due to automatic signalling work.
उरई। कानपुर-झांसी रेलखंड में स्वचालित सिग्नल के काम के चलते लखनऊ-कानपुर और झांसी के बीच ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा। 11 से 16 नवंबर तक होने वाले इस काम के चलते कई ट्रेनें देर से जाएगी।
विज्ञापन

गोरखपुर से मुंबई जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस 12597 को 11 नवंबर को लखनऊ से कानपुर गंगा पुल तक एक घंटा 20 मिनट रोककर चलाया जाएगा। गोरखपुर से पनवेल जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस 15065 को 11, 13 व 14 नवंबर में लखनऊ से गंगा पुल तक 45 मिनट देर से चलेगी।
विज्ञापन

गोरखपुर से बांद्रा जाने वाली ट्रेन नंबर 15067 को लखनऊ से कानपुर गंगापुर 12 नवंबर को 45 मिनट रोककर चलाया जाएगा। मुंबई से मुजफ्फरपुर जाने वाली त्योहार स्पेशल 01043 को 12 नवंबर को झांसी से पामा स्टेशन के बीच एक घंटा देरी से चलाया जाएगा। मुंबई से बनारस जाने वाली त्योहार स्पेशल 01051 को झांसी से पामा स्टेशन के बीच 15 नवंबर को एक घंटा रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर से मुंबई ट्रेन नंबर 11080 को लखनऊ कानपुर गंगा पुल के बीच 15 नवंबर को आधा घंटा रोकर चलेगी। अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली क्लोन साबरमती एक्सप्रेस 09465 को झांसी से पामा स्टेशन के मध्य 15 नवंबर को 15 मिनट विलंबित होकर चलेगी।
ग्वालियर से बरौनी जाने वाली क्लोन छपरा मेल 04137 को झांसी से पामा स्टेशन के बीच 16 नवंबर को डेढ़ घंटा, गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली डेक्कन एक्सप्रेस (07076) लखनऊ कानपुर गंगा पुल तक 16 नवंबर को डेढ़ घंटा विलंबित कर संचालित किया जाएगा।
इसके अलावा गोरखपुर से पनवेल की ओर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15065) गोरखपुर से अपने निर्धारित समय से 13 नवंबर को डेढ़ घंटा देरी से चलेगी। झांसी से कानपुर के बीच संचालित होने वाली मेमू (64607) झांसी से 16 नवंबर को अपने निर्धारित समय से एक घंटा 20 मिनट देरी से संचालित होगी।


वर्जन
झांसी मंडल के कानपुर झांसी रेलखंड में स्वचालित सिग्नल के काम के चलते लखनऊ कानपुर और झांसी के बीच ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा। ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली होने से यात्रियों को अधिक सुविधा होगी। झांसी कानपुर के बीच की दूरी कम समय में तय की जाएगी। इसकी वजह से यात्रियों को लाभ मिलेगा।
- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed