{"_id":"695026648320ab60770cdf96","slug":"trains-were-delayed-due-to-track-repairs-and-fog-orai-news-c-224-1-ori1005-138531-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रैक मरम्मत और कोहरे की वजह से देरी से आईं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रैक मरम्मत और कोहरे की वजह से देरी से आईं ट्रेनें
विज्ञापन
उरई। झांसी स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत का काम और कोहरे की वजह से झांसी कानपुर रेल खंड पर ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। शनिवार को इस रेलखंड से गुजरने वाली तीन ट्रेनें निरस्त रहीं जबकि एक ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया। इसके अलावा कई ट्रेनें देरी से भी आई।
हैदराबाद से गोरखपुर जाने वाली डेक्कन एक्सप्रेस (07075), झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस (11109-10) अप डाउन में और बरौनी से ग्वालियर आने वाली छपरा मेल (11124) निरस्त रही। ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल (11123) बदले हुए मार्ग से संचालित की गई। गोरखपुर से मुंबई की ओर जाने वाली मुंबई गोरखपुर एक्सप्रेस (11080) 2:45 घंटे देरी से आई।
अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19165) निर्धारित समय से 2:10 घंटे की देरी से आई। मुंबई से प्रयागराज जाने वाली प्रयागराज स्पेशल (01007) 5:16 घंटे, पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15066) 1:11 घंटे की देरी से आई। आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सपरेस (20104) निर्धारित समय से 2:20 घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
यात्रियों का कहना है कि लंबी दूरी की ट्रेनों के देरी से आने की वजह से सर्दी के मौसम में परेशानी हो रही है। रेल प्रवक्ता ने बताया कि ट्रैक मरम्मत कार्य बहुत ही जल्द समाप्त हो जाएगा जिससे यात्रियों की परेशानी दूर हो जाएगी।