{"_id":"5a03478e4f1c1b3c3d8b6216","slug":"trains-due-to-track-repair-delayed-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक मरम्मत की वजह से ट्रेनें हुईं घंटों लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक मरम्मत की वजह से ट्रेनें हुईं घंटों लेट
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
उरई स्टेशन पर ट्रेन चलने का इंतजार करते यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। ट्रैक पर काम होने से झांसी-कानपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। कानपुर की ओर से आनेे वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से स्टेशन पर आईं। इतना ही नहीं झांसी से आने वाली कई गाड़ियों को उरई स्टेशन पर काफी देर तक रोकने के बाद आगे की ओर रवाना किया गया। कई माल गाड़ियों को भी स्टेशन पर रोका गया। इन ट्रेनों के लेट होने से इनसे यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्री अपनी ट्रेन के इंतजार में घंटों स्टेशन पर भटकते नजर आए।
विज्ञापन
चौरा व पुखरायां के बीच बुधवार को रेलवे ट्रैक की मरम्मत की गई। इससे कानपुर झांसी के बीच चलने वाली कई ट्रेनें का संचालन प्रभावित रहा। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से स्टेशन पर आईं। 12589 गोरखपुर से चलकर सिकंदराबाद की ओर जाने वाली ट्रेन का निर्धारित समय 2 बजे है, परंतु यह ट्रेन पांच घंटे की देरी से चल रही है। बरौनी से चलकर ग्वालियर की ओर जाने वाली 11123 बरौनी ग्वालियर ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग नौ घंटे की देरी से चल रही है। 11124 ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन छह घंटे की देरी से चल रही है। 15067 गोरखपुर बांद्रा ट्रेन का समय सुबह 6 बजे है। यह ट्रेन भी 5 घंटे की देरी से स्टेशन पर आई। इतना ही नहीं कानपुर की जाने वाली कई ट्रेनें क ो स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से अधिक देरी तक रोक कर आगे की ओर रवाना किया गया। झांसी से आने वाली ट्रेनें पहले से ही अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही थी। उस पर कई ट्रेनों का स्टेशन पर एक से डेढ़ तक रोक कर आगे की ओर रवान किया गया। 12592 राप्तीसागर बंगलूरू एक्सप्रेस ट्रेन का उरई आने का समय सुबह 6 बजे है। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से आठ घंटे की देरी से दोपहर 2 बजे आई। इस ट्रेन को लगभग एक घंटे तक स्टेशन पर रोका गया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि चौरा व पुखरायां के बीच ट्रैक पर काम चल रहा है। इसलिए ट्रेन को रोका गया है। इसके पहले झांसी कानपुर पैसेंजर को भी लगभग एक घंटे तक स्टेशन पर रोक कर आगे की ओर रवाना किया गया। इतना ही नहीं झांसी से आने वाली माल गाड़ियों को भी स्टेशन पर काफी देर तक रोक कर रवान किया गया। ट्रेनों के घंटों लेट होने से यात्री परेशान रहे। कुछ यात्रियों ने अपने आरक्षण भी निरस्त करा दिए।
विज्ञापन