{"_id":"61f2e5b24cda1218b5286693","slug":"training-covid-19-doctor-mandalayoukta-vaccinated-orai-news-knp677445018","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता का पालन करें और कराएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता का पालन करें और कराएं अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडे व पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेंद्र कुमार ने विकास भवन में चुनाव की तैयारी की गुरुवार को समीक्षा की। मंडलायुक्त ने आचार संहिता के अनुपालन के प्रति सख्त निर्देश दिया कि सभी सचेत रहें। अगर कहीं से कोई शिकायत आती है तो तत्परता से कार्रवाई करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जब ट्रेनिंग दी जाए तो उस समय ध्यान लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। मशीनों के रखरखाव आदि के बारे में भी सजग रहे। किसी को भी अति आत्मविश्वास में नहीं रहना है। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारियों के साथ-साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी को भी प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट जोनल मजिस्ट्रेट निरंतर भ्रमण करेंगे।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि असामाजिक या अवांछनीय तत्वों को अनिवार्य रूप से चिन्हित करने की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को भी चुनाव आयोग के निर्देशों से अवगत करा दें और निर्देशों का पालन भी कराएं। उन्होंने आबकारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में किसी भी स्तर पर अवैध शराब का संचालन नहीं होना चाहिए। ढाबों या अन्य दुकानों पर अवैध शराब का क्रय-विक्रय होता है तो कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर वीडियो कैमरा सीसीटीवी कैमरा उपलब्ध रहें। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड 19 को देखते हुए हैंड वास, मास्क, सैनिटाइजर, दस्ताने आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी रवि कुमार, सीडीओ डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
--------------------------
डीआईजी ने की पुलिस बल के कार्यों की समीक्षा
पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेंद्र कुमार ने कहा कि निर्वाचन कार्य हेतु बाहर से आ रहे पुलिस बलों के ठहरने के स्थान पर पर्याप्त शौचालय, साफ सफाई, खानपान आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखें। अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई करें। वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाने, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों का चिह्नित कर पुलिस बल की तैनाती, मतदान कार्मिकों को कोविड 19 पहली, दूसरी व बूस्टर डोज लगाने की स्थिति मतदान कार्मिकों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने हेतु वाहनों का अधिग्रहण एवं नोटिस तमीला की स्थिति आदि की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए।