{"_id":"60a9435e8ebc3e29b5737341","slug":"train-railway-driver-jhansi-mirjapur-national-higway-station-orai-news-knp6298631103","type":"story","status":"publish","title_hn":"साबरमती से टकराकर चार मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साबरमती से टकराकर चार मवेशियों की मौत
विज्ञापन
उरई। झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के भुआ उरई सेक्शन में अहमदाबाद वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में अन्ना मवेशियों का झुंड आ गया। हादसे में चार अन्ना मवेशियों की मौत हो गई। इस कारण ट्रेन दस मिनट तक खड़ी रही।
साबरमती एक्सप्रेस शनिवार की भोर में जब रेलवे क्रासिंग नंबर 178 बड़ागांव गेट के पास से गुजर रही थी तभी अन्ना मवेशियों का झुंड ट्रैक पर आ गया। जब तक चालक एसपी सिंह ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को धीमी करना चाहा तब तक चार अन्ना मवेशियों की ट्रेन की चपेट में आ गए। मवेशियों की टक्कर से ट्रेन के इंजन का हौज पाइप फट गया। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल और डिप्टी एसएस उरई डीके व्यास को दी। चालक ने सहयोगी चालक की मदद से इंजन में फंसे हुए जानवरों को निकाला और हौज पाइप को ठीक किया। इसके चलते ट्रेन 3.05 बजे से 3.15 बजे तक 10 मिनट तक खड़ी रही। बाद में चालक ने सब ठीक कर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया।
-------
बेटी की मौत की जांच की मांग
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी कृष्णगोपाल निरंजन ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर सड़क हादसे में मृत बेटे की मौत को संदेहास्पद बताकर मामले की जांच की मांग की। आरोप लगाया कि बेटे को उसके साथी जबरन ले गए थे। बाद में पता चला कि पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह दो बार कोतवाली में शिकायत दर्ज करा चुके है पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। (संवाद)