फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   train,rail,RPF,station,gm

जीएम का निरीक्षण आज, तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया

Tue, 22 Feb 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
train,rail,RPF,station,gm
उरई। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन के जीएम प्रमोद कुमार बुधवार को कानपुर झांसी रेलमार्ग का वार्षिक निरीक्षण करेंगे। 14 कोच की स्पेशल ट्रेन से कई जोनल अधिकारियों के साथ वह रेलमार्ग के कई स्टेशनों को भी देखेंगे। इस दौरान पुल, पुलियों के निरीक्षण के साथ कई नये कार्यों का शुभारंभ भी करेंगे। इसके लिए रेलवे अधिकारी पिछले कई दिनों से तैयारी में जुटे हुए है। उधर, कैरिज एंड वैगन विभाग की ओर से रेलवे के पुराने व नए उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगा गई है। इसका भी अवलोकन करेंगे।
विज्ञापन

जीएम के निरीक्षण के लिए सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने ज्ञापन की तैयारी कर ली है। उन्होंने समस्याओं का पुलिंदा तैयार किया है, जो बुधवार को सौंपा जाएगा। इसमें प्रमुख रुप से बनारस से इंदौर महाकाल एक्सप्रेस व भोपाल से लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस, बनारस से गांधीग्राम हमसफर एक्सप्रेस का उरई स्टेशन पर स्टॉपेज न होने, ट्रेनों का स्टापेज सिर्फ दो मिनट होने, झांसी लखनऊ पैसेंजर का संचालन कोरोना काल से शुरू न होने, मेमू के फेरे बढ़ाने की मांग होगी। साथ ही उरई रेलवे स्टेशन के बाहर तिरंगा झंडा लगाने, कर्मचारियों के लिए आवास की संख्या बढ़ाने, इंदिरानगर के बाशिंदों को स्टेशन के उस पार जाने के लिए अलग से रास्ते की व्यवस्था करने, उरई रेलवे स्टेशन के पास सामुदायिक केंद्र (कम्युनिटी हॉल) बनाने, बेरी वाले बाबा के बाहर का रास्ते के चौड़ीकरण और लाइटिंग की व्यवस्था करने की मांग। रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 और अजनारी रोड रेलवे क्रासिंग नंबर 181 पर ओवरब्रिज बनाने, कोरोना काल से बंद चल रही दिव्यांग और बुजुर्ग को रियायती टिकट सुविधा शुरू करने, द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय में एलईडी की व्यवस्था करने, स्टेशन के बाहर टेपों टैक्सी वालों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की जाए। स्टेशन पर सोलर पैनल लगाने, किसान एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन कराने, लखनऊ से वापसी में उरई के लिए आरक्षित टिकट न मिलने जैसी मांगें जीएम को बताई जाएगी।
विज्ञापन

--------------------
वर्चुअल निरीक्षण में समीक्षा की
उरई। एडीआरएम दिनेश वर्मा और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता करुणेश श्रीवास्तव को उरई स्टेशन के निरीक्षण के लिए आना था। पर उन्होंने वर्चुअल रुप से स्टेशन की तैयारी की समीक्षा की। अधिकारियों के मुताबिक, उरई रेलवे स्टेशन पर रिसाइकलिंग वाटर सिस्टम लगाया गया है। जो मंडल का पहला सिस्टम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------
फोटो-25-एट जंक्शन पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए मजदूर। संवाद
ट्रेनों का ठहराव बंद, लोग नाराज
एट। जीएम के निरीक्षण को लेकर एट जंक्शन पर तैयारी की जा रही है। साफ सफाई, रंग पुताई एवं टूट फूट से लेकर हर प्रकार की व्यवस्थाएं को चाक चौबंद करने में रेल विभाग लगा है। यहां पर ट्रेनों का ठहराव ना होने पर ग्रामीणों सहित जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन देने की योजना बनाई है। जिससे ट्रेनों का जंक्शन पर ठहराव हो सके। बता दें कि एट जंक्शन में ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस का ठहराव पूर्ण रुप से बंद कर दिया गया था। सिर्फ संचालन के लिए इंटरसिटी और पैसेंजर ही हैं। एक साल से अधिक बीतने के बाद भी तीनों ट्रेनों का ठहराव शुरू ना होने की वजह से एट, कोटरा, कोंच आदि के लोगों को सस्ती एवं सुलभ यात्रा का लाभ ना मिलने की वजह से रेल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed