फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   train, orai news

दो ट्रेनों से पांच मवेशी कटे

Wed, 22 Jan 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
train, orai news
रेलवे ट्रैक पर घूमते अन्ना मवेशी। - फोटो : ORAI
उरई। झांसी-कानपुर रूट पर बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर जनसाधारण व उद्योगनगरी एक्सप्रेस के चपेट में आकर पांच मवेशियों की मौत हो गई, जिससे दोनों ट्रेनें विलंबित हो गई। सूचना पर ट्रेनों को कॉशन आर्डर देकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

बधुवार को पहली घटना छपरा से मुंबई जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस के साथ घटी, जबकि आटा ऊसर गांव रेल सेक्शन के बीच जनसाधारण एक्सप्रेस के सामने अन्ना मवेशियों का झुंड आ गया। जब तक ट्रेन चालक ने ट्रेन रोकी, तब तक तीन मवेशियों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो चुकी थी। इसके चलते ट्रेन दोपहर 12:55 से 1:05 बजे तक खड़ी रही। इससे ट्रेन करीब दस मिनट तक खड़ी रही। वहीं, दूसरी घटना सुबह 11 बजे भुआ उरई रेलवे सेक्शन में उस समय घटी जब अन्ना मवेशियों का झुंड रिनियां रेलवे क्रॉसिंग के पास मुंबई से प्रतापगढ़ जा रही उद्योगनगरी एक्सप्रेस के सामने आ गया। यहां भी ट्रेन से कटने से दो मवेशियों की मौत हो गई। इससे ट्रेन पांच मिनट रुकी रही। ट्रैक पर मवेशियों के घूमने की जानकारी मिलने पर स्टेशन अधीक्षक एपी वर्मा ने ट्रेनों को कॉशन आर्डर देकर रवाना किया।
विज्ञापन

उधर, आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय का कहना है कि गुरुवार से रेल पटरी के पास रहने वाले पशुपालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो अपने जानवरों को छुट्टा छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed