फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Traders raised problems in Udyog Bandhu meeting

उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों ने उठाई समस्याएं

Tue, 29 Dec 2020 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Traders raised problems in Udyog Bandhu meeting
विकास भवन में उद्योग बंधु की बैठक लेते सांसद भानु प्रताप वर्मा व अधिकारी - फोटो : ORAI
उरई। विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों ने समस्याएं बताईं। किसी ने सुरक्षा का मुद्दा उठाया तो किसी ने सड़क की दुर्दशा का रोना रोया। अतिक्रमण की भी समस्या बताई गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इनका समाधान कराया जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग योगेश कामेश्वर ने एक जनपद एक उत्पाद योजना (ओडीओपी), मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना तथा निवेश मित्र योजना में प्राप्त आवेदन पत्रों के निस्तारण के संबंध में चर्चा की। एडीएम प्रमिल कुमार सिंह ने निर्देश दिए गए कि ओडीओपी योजना के अंतर्गत शेष सब्सिडी का उपयोग समय रहते पूर्ण कराए।
विज्ञापन

व्यापारी केके गहोई ने बताया कि व्यापारियों ने बाजार में अपनी दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं हैं। दूसरों भी कई व्यापारी लगवा रहे हैं। उन्होंने मामला उठाया कि मौनी मंदिर से मंडी तक तथा मौनी मंदिर से ओवरब्रिज के नीचे की सड़क अत्यधिक क्षतिग्रस्त हैं, ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण भी ज्यादा है। एडीएम ने संबंधित अधिकारी को सर्वे करके अविलंब अतिक्रमण की रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा लोक निर्माण विभाग के अभियंता को सड़क मरम्मत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी रामप्रकाश गुप्ता ने कालपी में बस अड्डा और रोडवेज बसें कालपी के अंदर से गुजारने की मांग उठाई। बैठक में की अध्यक्षता एडीएम ने की। इस मौके पर सांसद भानुप्रताप वर्मा, पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सदर संतोष कुमार, व्यापारी कल्याण बोर्ड सदस्य डॉ दिलीप सेठ, लघु उद्यमी संघ के सचिव गोविंद सिंह, हाथ कागज संघ के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed