फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Traders not ready to buy at MSP, shops kept closed

Jalaun News: एमएसपी पर खरीद को तैयार नहीं व्यापारी, बंद रखी दुकानें

Thu, 11 Apr 2024 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 11 Apr 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Traders not ready to buy at MSP, shops kept closed
कालपी। अनाज खरीद पर एमएसपी लागू करने के विरोध में कालपी के गल्ला व्यापारियों ने बुधवार को नवीन गल्ला मंडी परिसर में अपनी-अपनी दुकान बंद रखी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का हक वापस दिया जाए। किसानों द्वारा लगातार किए जा रहे आंदोलन को लेकर शासन के द्वारा एमएसपी निर्धारण करके उचित रेट पर खरीदने के निर्देश दिए गए थे, जिसे लेकर गल्ला मंडी से लेकर जगह-जगह पर खरीद केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इन खरीद केंद्रो पर किसानों को गेहूं के अलावा चना, मसूर, लाही के भी खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर किसानों के लिए सरकार द्वारा गेहूं 2275 रुपये, चना 5440 रुपये, लाही 5650 रुपये, मसूर 6425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। कालपी गल्ला व्यापार मंडी के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने कहा कि एमएसपी के हिसाब से खरीद करने में व्यापारियों को दिक्कत है, जब तक व्यापारियों की समस्याएं दूर नहीं होती है, तब तक आंदोलनन जारी रखा जाएगा। व्यापारियों पर दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन



नेफेड के द्वारा संचालित क्रय केंद्र पर नहीं है बारदाना
कालपी। शासन द्वारा किसानों की उपज खरीदने के लिए नवीन गल्ला मंडी परिसर में स्थित पीसीएफ क्रय केंद्र पर अभी तक दलहन की उपज खरीदने के लिए बारदाना उपलब्ध नहीं कराया गया है। महेबा के किसान इंद्रपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, कैलाश सिंह, मंगरौल के राजकुमार आदि ने बताया कि अभी तक केंद्र पर बारदाना नहीं आया है। हम सभी किसान अपनी दलहन की उपज को लेकर मंडी में बेचने आए थे, लेकिन मंडी बंद होने के कारण हम वापस जा रहे हैं। जिससे हम लोगों का डबल भाड़ा एवं मजदूरी लगेगा। क्रय केंद्र प्रभारी धनीराम कुशवाहा का कहना है कि अभी बारदाना उपलब्ध नहीं हुआ है। 15 तारीख के पहले बारदाना उपलब्ध होने की उम्मीद है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

..........................



किसानों को परेशान करने पर होगी कार्रवाई : एसडीएम
फोटो-39-सरक्रारी क्रय केंद्र पर किसान से जानकारी लेते एसडीएम। स्रोत-कार्यालय

जालौन। किसानों को गेहूं बेचने में कोई परेशानी न हो और उन्हें अनावश्यक परेशान न किया जाए। अगर किसी केंद्र की शिकायत मिली एवं जांच के दौरान मामला सही पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। यह निर्देश एसडीएम अतुल कुमार ने गेहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारियों को दिए। कृषि उत्पादन मंडी समिति में संचालित 19 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद चल रही है। सरकार की मंशा के अनुसार किसानों को उनकी उपज का हर हाल में सही मूल्य मिले। इसे जांचने के लिए एसडीएम अतुल कुमार ने नवीन गल्ला मंडी में संचालित गेंहू क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने गेहूं बेचने आए किसानों से बातचीत की और उनसे क्रय केंद्र पर मिली सुविधाओं की जानकारी ली। मंडी सचिव वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गेहूं की खरीद सुचारू चल रही है। मंगलवार तक क्रय केंद्रों पर लगभग 10 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। (संवाद)

................




व्यापारियों ने नोटा दबाने की चेतावनी दी
बुंदेलखंड गल्ला व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी ने कहा कि सरकार व्यापारियों के साथ ज्यादती कर रही है। गेट पास का पोर्टल बंद कर दिया गया है। इसकी वजह से उरई में 20 गाड़ियों समेत 200 माल लदी गाड़ियां जगह-जगह मंडियों में खड़ी हैं। व्यापारी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की मनमानी के विरोध में व्यापारी आगामी लोकसभा चुनाव में नोटा का बटन दबाएंगे। इस दौरान अरविंद पटैरिया, देवीदीन राजपूत, रवींद्र राजपूत, सुधीर गुप्ता, ऋषि गुप्ता, महावीर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed