फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Traders expect to increase shopping in Navratri

व्यापारियों को नवरात्रि में खरीददारी बढने की उम्मीद

Fri, 16 Oct 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Traders expect to increase shopping in Navratri
सराफ की दुकानपर खरीददारी करती महिलाये - फोटो : ORAI
जालौन। नवरात्र में सराफा व्यापारियों को व्यापार बढ़ने की उम्मीद है। नवरात्र से घरों में मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। ऐसे में कोरोना व लॉकडाउन के बाद से ठप पड़े व्यापार के बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि नवरात्र से पूर्व ही बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों पर भी खरीदार आने लगे हैं।
विज्ञापन

सराफा व्यापारी विशाल अग्रवाल का कहना है कि नवरात्र में बाजार में सोने और चांदी की मांग बढ़ सकती है। नवरात्र के बाद घरों में शादी, विवाह आदि कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। बताया कि लगभग एक पखवारे पहले सोना 50 हजार 600 रुपये प्रति दस ग्राम था। वह 52 हजार 500 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। अब भाव में बहुत अधिक उतार चढ़ाव की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

सराफा व्यापारी कपिल अग्रवाल कहते हैं कि इस बार सहालग का सीजन अच्छा होने की उम्मीद है। लॉकडाउन के चलते गर्मी की सहालग में शादी विवाह नहीं हो सके। ऐसे में सर्दियों की सहालग में अच्छा व्यापार होने की उम्मीद की जा सकती है। चांदी के भाव को लेकर उन्होंने बताया कि लगभग एक पखवारे पहले चांदी 60 हजार रुपये प्रति किग्रा थी। इस समय चांदी के भाव 62 हजार 500 रुपये प्रति किग्रा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed