फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Trader killed, three injured in truck collision

जालौन: ट्रक की टक्कर से व्यापारी की मौत, तीन घायल

Sun, 19 Feb 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 19 Feb 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Trader killed, three injured in truck collision
जालौन। बरात में शामिल होने जाते समय कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार में सवार एक व्यापारी की मौत हो गई। तीन लोग घायल है। हालत गंभीर होने पर सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के किशनपुरा निवासी राघवेंद्र सिंह (25) शुक्रवार की रात अपने तीन दोस्तों रामपुरा निवासी सोनू, राघव और सौरभ के साथ बरात में शामिल होने कार से उरई जा रहे थे। जालौन थाना क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर के पास सामने से आ रहे ट्रक के कार टकरा गई। कार में सवार चारों लोगों को पुलिस ने कार की बॉडी को काटकर बाहर निकला। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने राघवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। तीन की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज झांसी के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


एक माह बाद भी राघवेंद्र की शादी
रामपुरा थाना क्षेत्र के किशनपुरा निवासी राघवेंद्र सिंह की कस्बे में ही नैना ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। उसकी एक माह बाद शादी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। परिजनों ने बताया कि युवक राघवेंद्र शांत और मिलनसार स्वभाव का लड़का था। जिससे लोग अकसर उसकी दुकान पर घंटों बैठे रहते थे। परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed