{"_id":"6a304455e429bb8d550576eb","slug":"tractor-trolley-loaded-with-moong-overturns-in-ditch-driver-dies-orai-news-c-224-1-ori1005-145524-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मूंग से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खंदक में पलटी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मूंग से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खंदक में पलटी, चालक की मौत
विज्ञापन
फोटो - 06 हादसे के बाद खंदक में पलटा ट्रैक्टर। संवाद
उरई। कोतवाली क्षेत्र में मूंग से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खंदक में पलट जाने से चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सूरजपुरा निवासी एवं वर्तमान में मोहल्ला फर्दनवीस में रहने वाले सत्यनारायण तिवारी (68) रविवार को मूंग लेकर उरई-जालौन मार्ग स्थित एक प्लांट पर साफ कराने गए थे। मूंग की सफाई के बाद वह रात में कृषि उत्पादन मंडी समिति में व्यापारी के ट्रक तक माल पहुंचाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर निकले थे। बताया गया कि प्लांट से कुछ दूरी पर नर्सिंग रिसोर्ट के पास अचानक उनका ट्रैक्टर से संतुलन बिगड़ गया। इससे मूंग से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई। हादसे में चालक सत्यनारायण तिवारी ट्रैक्टर के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस तथा प्लांट के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वर्जन
सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- हरिशंकर चंद, प्रभारी निरीक्षक जालौन।