{"_id":"5d925c038ebc3e93a170c582","slug":"tractor-overturned-in-an-attempt-to-escape-from-cattle-one-dead-orai-news-knp516940859","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना मवेशी के कारण पलटा ट्रैक्टर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना मवेशी के कारण पलटा ट्रैक्टर, एक की मौत
विज्ञापन
रोती बिलखती मृतक की पत्नी।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा (जालौन)। आटा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के सामने अन्ना मवेशियों का झुंड आ गया, जिससे चालक ने अपना संतुलन खो दिया और देखते ही देखते ट्रैक्टर सड़क किनारे खंदक में जाकर पलट गया। जिससे उसके नीचे दबकर अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
क्षेत्र के ग्राम कुरौना के पास दोपहर के वक्त गांव निवासी सुखराम (55) पुत्र कुंजा किराए का ट्रैक्टर लेकर चालक नन्हीं के साथ अपने खेत की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में पड़ोसी धर्मेंद्र (18) पुत्र लल्ला भी ट्रैक्टर पर सवार हो गया। अभी ट्रैक्टर सुखराम के खेत के पास पहुंचा ही था तभी अचानक मवेशियों का झुंड सामने आ गया। जिससे चालक ने स्टेयरिंग से अपना संतुलन खो दिया और देखते ही देखते ट्रैक्टर सड़क किनारे खंदक में जाकर पलट गया। जिससे तीनों लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए और चीख पुकार मच गई।
ग्रामीणों ने आनन फानन में ट्रैक्टर को सीधा कर किसी तरह घायलों को निकाला पर तब तक सुखराम की मौत हो चुकी थी। ग्रामीण घायल ट्रैक्टर चालक नन्हीं और धर्मेंद्र को पास के अस्पताल ले गए। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सुखराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सुखराम के घर हादसे की सूचना पहुंचते ही परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। परिजनों के मुताबिकसुखराम की एक बेटी की शादी हो चुकी है और दो बेटियां चंद्रवती (15) व मनीषा (13) पढ़ाई कर रही हैं और दो बेटे नंदराम (23), श्याम (19) भी हैं। परिवार में सिर्फ ढाई तीन बीघा ही जमीन है। पत्नी अहिल्या रानी रो-रो कर कह रही थी कि अब कैसे गुजर बसर होगी और कैसे बेटियों के हाथ पीले होंगे।
कब हटेंगे मौत बनकर घूम रहे मवेशी
ग्रामीणों का कहना है कि डीएम से लेकर प्रभारी मंत्री सभी सड़कों से अन्ना मवेशियों को हटाने की बात तो कह रहे हैं पर मवेशी है कि उनकी संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है और अब वे खेतों के अलावा सड़कों पर भी मौत बनकर घूम रहे हैं। न जाने कब इन अन्ना मवेशियों से निजात मिलेगी।

खंदक में पड़ा ट्रैक्टर।- फोटो : ORAI