{"_id":"640f6e31e64fb49010071694","slug":"tractor-mechanic-hanged-himself-to-death-orai-news-c-12-1-121524-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रैक्टर मिस्त्री ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रैक्टर मिस्त्री ने फंदा लगाकर जान दी
Tue, 14 Mar 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
जालौन। ट्रैक्टर मिस्त्री ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फर्दनवीस निवासी कमल सिंह (35) गल्ला मंडी के बगल में ट्रैक्टरों की मरम्मत का काम करता था। सोमवार को बाजार बंदी का दिन होने के चलते वह घर पर ही था। दोपहर में वह अपने कमरे में सोने चला गया था। पत्नी रीना घर के काम में लगी हुई थी, इसी दौरान उसने कमरे में लगे हुक से फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने बताया कि कमल ने दो शादियां की थी। पांच वर्ष पूर्व पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। पहली पत्नी का पुत्र अभय उसी के साथ चला गया था। जिससे वह अक्सर परेशान रहता था। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।