फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Took away the joy of a home, not from blood loss

खून की कमी से न छिने किसी घर की खुशी

Tue, 27 Sep 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 27 Sep 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Took away the joy of a home, not from blood loss
रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन व गांधी महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार 29 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर मंगलवार को महाविद्यालय के पुस्तकालय में हुई जागरूकता गोष्ठी में रक्तदान के फायदों की जानकारी दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं ने कहा कि वह जागरूक रहेंगे और साथियों को जागरूक करेंगे। आखिर में सभी ने
विज्ञापन


एक स्वर में कहा कि रक्त की कमी से किसी घर की खुशी नहीं छिनने दी जाएगी। मंगलवार को गांधी महाविद्यालय में रक्तदान पर गोष्ठी हुई। इसमें इं. राजीव गोयल ने छात्र-छात्राओं को रक्तदान का महत्व और इसके फायदे बताए। डा. ममता स्वर्णकार ने कहा कि  एक रक्तदान चार लोगों की जान बचाता है। इसके लिए छात्रों को आगे आना चाहिए। कहा कि वह स्वयं 20
विज्ञापन


से अधिक बार रक्तदान कर चुकी हैं और शरीर भी दान कर दिया। हम किसी के घर को उसकी खुशियां लौटा दें इससे बढ़कर पुनीत कार्य कोई नहीं। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष शिक्षक नेता युद्धवीर कंथरिया ने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। प्राचार्य डा. अलका नायक ने कहा कि रक्त की जब जरूरत पड़ती है तो उस समय
विज्ञापन
विज्ञापन


मजहब नहीं देखा जाता। कहा कि 29 सितंबर को महाविद्यालय में लगने वाले कैंप में रक्तदाता रक्तदान कर सकते है। इच्छुक रक्तदाताओं की भी सूची बनाई गई। इस मौके पर डा. इंद्रमणि


दुवे, डा. रविंद्र कुमार त्रिपाठी, शुभम अग्रवाल, डा. विश्वप्रभा त्रिपाठी, डा.बंदना सिंह, डा.ऋचा पटैरिया, डा.ममता अग्रवाल, डा. कंचन दीक्षित, डा. भारती दीक्षित, डा. अनूप शुक्ला, डा. कुमारेंद्र सिंह सेंगर प्रीति राठौर, सचिन राजपूत, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed