फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Toll collection of Rs 50 lakh per day, still potholes in the road

Jalaun News: 50 लाख रुपये की प्रतिदिन टोल वसूली, फिर भी सड़क में गड्ढे

Wed, 26 Mar 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 26 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Toll collection of Rs 50 lakh per day, still potholes in the road
उरई। जिले में स्थापित दो टोल प्लाजा से प्रतिदिन करीब दस हजार वाहन निकलते हैं। इनसे लाखों रुपये की टोल वसूली की जाती है। लेकिन, इसके बाद भी हाईवे बदहाल है। बड़े-बड़े गड्ढे होने से यहां आए दिन हादसे होते हैं। सड़क इतनी टूटी है कि गुजरने वाले वाहन चालकों को हमेशा दुर्घटना का भय सताता रहता है। ऐसा लगता है कि जैसे वह किसी ग्रामीण सड़क से होकर गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की सीमा कालपी से शुरू होकर एट के पिरौना पर खत्म हो जाती है। करीब साठ किलोमीटर की इस दूरी में दो टोल आटा व एट पड़ते हैं। इन दोनों टोलों से प्रतिदिन करीब दस हजार वाहन गुजरते हैं। इनसे करीब पचास लाख रुपये की टोल की वसूली की जाती है। कार निकलने पर 110 व बड़े वाहन निकलने पर चार सौ से लेकर 665 रुपये तक वसूले जाते हैं।
विज्ञापन

इतना टोल वसूलने के बावजूद सड़क की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। कालपी से चलने पर चौरासी गुंबद के पास सड़क बदहाल पड़ी है। इसके आगे जैसे ही निकलो तो आटा के चमारी के पास सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। यहां बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इसके साथ ही उरई से लेकर एट तक करीब तीन जगहों पर सड़क से गिट्टी एकदम से गायब हो गई है। यहां जैसे ही वाहन पहुंचते हैं तो उनकी गति में ब्रेक लग जाता है। कई बार वाहन चालक इन गड्ढों को देख नहीं पाते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। चालकों का कहना है कि उनसे टोल तो पूरा वसूला जा रहा है, लेकिन सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। ऐसा लगता है कि वह हाईवे पर नहीं साधारण सड़क पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल मैनेजर आटा अनिकेश श्रीवास्तव ने कहा कि हाईवे में किसी भी समस्या के लिए एनएचएआई की टीम लगी रहती है। सड़क को भी खराब होते ही सही करवा दिया जाता है। अगर कहीं स्थिति खराब है, तो उसे सही करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed