{"_id":"5efb78cb8ebc3e431b2fc3d8","slug":"toilet-lock-open-after-two-years-orai-news-knp568527652","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर उजाला की पहल पर खुला दो वर्षो से शौचालय में लगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर उजाला की पहल पर खुला दो वर्षो से शौचालय में लगा ताला
विज्ञापन
कदौरा में शौचालय का ताला खुला
- फोटो : ORAI
शौचालय बनने के बाद भी लोग खुले में शौच को मजबूर थे। अमर उजाला की पहल पर लोगों को इस समस्या से मुक्ति मिली।
नगर पंचायत ईओ अमर उजाला में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए मंगलवार को मोहल्ला बम्होरी पहुंचे और शौचालय का ताला खुलवा कर ठेकेदार को निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि दो वर्ष पूर्व स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत छह लाख रुपये की लागत से कस्बे के मोहल्ला बम्होरी में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन घटिया निर्माण के चलते एक माह में ही शौचालय में ताला डाल दिया गया था।
इससे लोगों को शौचालय बनने के बाद भी खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा था। मोहल्ले के लोगों की इस समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने 30 जून के अंक में दो साल से शौचालय में पड़ा ताला शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
इस खबर को नगर पंचायत प्रशासन ने संज्ञान लिया और नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह पालिका की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद शौचालय में लगे ताले खुलवाए।
इसके साथ ही मौजूद ठेकेदार को लंबित पड़े कार्य को शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदार को शौचालय के नजदीक बनी सड़क को रिपेयरिंग करने के लिए भी कहा।
नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शौचालय का ताला खुलवा दिया गया है, जलनिकासी की समस्या को दूर करने के लिए चार लाख 78 हजार का टेंडर भी पूर्व में हो चुका था।
कोरोना महामारी को देखते हुए ठेकेदार ने अभी तक कार्य नहीं कराया था, एक दो दिन में कार्य शुरू हो जाएगा।