फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Today Pcnd fair, non-devotees come from districts

आज से पचनद मेला, गैर जिलों से भी आएंगे श्रद्धालु

Sun, 13 Nov 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 13 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Today Pcnd fair, non-devotees come from districts
रामपुरा क्षेत्र मेें पचनद स्थल में लगी दुकानें। - फोटो : अमर उजाला
14 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर पांच नदियों के संगम स्थल पचनद में भव्य मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले की तैयारियां पूरी कर ली र्गइं हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर पचनद में डुबकी लगाएंगे। वहां स्थित बाबा साहब के मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे। इसके बाद परिसर में लगे मेले मेें भी शामिल होंगे। मेले में सुरक्षा के तगडे़ बंदोबस्त
विज्ञापन


किए गए हैं।  हर बार की तरह इस बार भी रामपुरा क्षेत्र के जगम्मनपुर स्थित पचनद में कार्तिक पूर्णिमा पर विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। 14 से 22 नवंबर तक आयोजित मेले का खास महत्व कार्तिक पूर्णिमा पर ही होता है। सूत्रों की मानें तो इस मौके पर बुंदेलखंड के महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर, बांदा, ललितपुर, झांसी आदि स्थानों से बड़ी संख्या में यहां
विज्ञापन


श्रद्धालु आते रहते हैं। वहीं, जनपद के आसपास के क्षेत्रों के भी श्रद्धालु संगम में पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाते हैं। इसके पीछे तमाम स्थानीय मान्यताएं भी हैं। सोमवार को कार्तिक
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्णिमा को लेकर कमेटी की ओर से सारी तैयारियां कर ली र्गइं हैं। मेले में किसी तरह का व्यवधान न हो, इसके लिए पुलिस फोर्स भी मुस्तैद रहेगा। थानाध्यक्ष प्रभुनाथ ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि वे स्वयं मेला परिसर का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed