फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Today I see the look of Kanha dev ...

आज मेरे कान्हा को मुखड़ा दिखाए देव...

Mon, 08 Feb 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Mon, 08 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Today I see the look of Kanha dev ...
श्रीबराही देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में सोमवार को बृज की रासलीला का
विज्ञापन
मोहक मंचन किया गया। मथुरा से आई ब्रज रास की टीम ने रासलीला का मंचन किया। इस दौरान शंकर जी के तांडव नृत्य, बृज की होली के अलावा मयूर-नृत्य, त्रिकुला-नृत्य विशेष रूप से सराहा गया। वहीं, सुदामा चरित्र को देखकर लोग भाव विभोर हो उठे।

मेला एवं विकास प्रदर्शनी में रविवार की शाम ब्रज की रासलीला का आयोजन मेला आयोजक नगर पालिका द्वारा कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख तिलक जाटव, मेलाधिकारी सुरेश यादव, मेलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, मेला कोषाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू चौहान द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके

बाद मथुरा वृंदावन से आई रवि शर्मा एंड पार्टी ने रासलीला का शुभांरभ किया। इसमें राधा-कृष्ण की झांकी का प्रदर्शन कराते हुए ‘जय-जय ब्रज भूमि, चारों धामों से निराला है बृजधाम, इसका दर्शन कर लो’ का गीत गाया गया।
इसके बाद रासलीला का मंचन हुआ जिसमें सखाओं ‘आज मेरे कान्हा को मुखड़ा दिखाए देव, घुंघटा उठाए देव राधा, घुंघटा

उठाए देव’ गीत सुनकर दर्शक उत्साहित होकर झूम उठे। वहीं, भूत-पिशाच के साथ नंदी की सवारी पर मां गौरा पार्वती की झांकी सराही गई। कार्यक्रम की अगली कड़ी में राधा-कृष्ण तथा सखियों द्वारा मयूर-नृत्य किया गया। ‘बरसाने में आज, कान्हा मोर बन आयो रे’ भजन की प्रस्तुति रवि शर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण का अभिनय दिनेश शर्मा ने किया।

राधा का अभिनय डोली, सखी का शीतल व  रजनी ने किया।   कार्यक्रम की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति त्रिकुला-नृत्य की रही। इसमें कलाकार डोली ने तीन घड़ों पर एक के बाद एक 108 दीपक जलाकर ‘मैं बरसाने की छोरी, न कर मोसे बरजोरी, तू कारो और मैं गोरी, अपनो मेल नहीं’ पर मनमोहक नृत्य किया। अंत में बृज की होली का दर्शन व सुदामा चरित्र की प्रस्तुति भी दी गई। मंच का संचालन तथा भजनों की प्रस्तुति सिंगर राजू शर्मा द्वारा किया गया।

इस मौके पर नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख तिलक सिंह जाटव, एसआई सुरेश यादव, जेई मुसाफिर सिंह, एलआई चंदन सिंह यादव, मेलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह सहित सभासद पप्पू चौहान, ललित शुक्ला आदि सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने ब्रज की रासलीला के मंचन का लुत्फ  उठाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed