फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   To prevent side-IG will Jhrkhurani

जहरखुरानी रोकने के लिए बनेगी टीम-आईजी

Sat, 23 Jul 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 23 Jul 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
To prevent side-IG will Jhrkhurani
पत्रकारों से वार्ता करते आईजी जोन जकी अहमद। - फोटो : अमर उजाला
 आईजी कानपुर जोन जकी अहमद ने शनिवार को यहां कहा कि जहरखुरानी ऐसा अपराध है जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं। उनके खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती और वह बेखौफ होकर अपराध करते रहते हैं। उनके खिलाफ पुलिस अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके लिए जालौन, कानपुर देहात, इटावा व औरैया के पुलिस
विज्ञापन


अधीक्षकाें की टीम बनाई जाएगी। वे पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि सभी को निर्देश दिए गए हैं कि जहरखुरानी पीड़ित जहां चाहे पुलिस रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई करे। वह घटना स्थल का हवाला देकर टरकाए नहीं। उन्हाेंने कहा कि देखने में आ रहा है कि थाना व कोतवाली से समस्याआें का निस्तारण ठीक से नहीं हो
विज्ञापन


रहा है। ऐसे थानेदाराें व कोतवालाें के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। शासन की मंशा है कि 99 फीसदी समस्याआें का निस्तारण वहीं हो। एक सवाल के जवाब में उन्हाेंने कहा कि महिलाओं और लड़कियाें पर हिंसा न होने पाए। अगर कोई वारदात हो जाती है तो पुलिस आरोपियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। कहा कि अगर कोई महिला
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष का उत्पीड़न करती है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। उन्हाेंने कहा कि जिले में कई अपराध अभी खुले नहीं है। इनके लिए अल्टीमेटम दिया गया है। खुलासा नहीं होने पर प्रभारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। आईजी ने इसके पूर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इसके बाद मातहतों की बैठक ली। इस दौरान उरई, जालौन व कालपी कोतवाली प्रभारियाें


को वारदातों के खुलासे और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण न करने पर फटकार लगाई और चेतावनी दी कि वह लूट व अन्य वारदाताें का खुलासा करें। इस दौरान डीआईजी शरद सचान, एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, एएसपी शकील अहमद आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed