फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck loaded with machinery overturns while trying to avoid a motorcyclist.

Jalaun News: बाइक सवार को बचाने में मशीनों से लदा ट्रक पलटा

Tue, 25 Aug 2026 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with machinery overturns while trying to avoid a motorcyclist.
फोटो - 24 खंदक में पड़ा ट्रक। संवाद - फोटो : Police
रामपुरा। दिल्ली से कंपनी की मशीनें लादकर चेन्नई जा रहा ट्रक सोमवार को टीहर नहर के पुल के मोड़ पर हादसे का शिकार हो गया। सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक सड़क किनारे चला गया। वहां मिट्टी धंसने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


रामपुरा थाना क्षेत्र के गोरा चिरैया निवासी चालक उदय नारायण उर्फ आशु (32) ट्रक से दिल्ली से कंपनी की मशीनें लेकर चेन्नई जा रहा था। सोमवार को टीहर नहर के पुल के मोड़ पर अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ट्रक सड़क किनारे चला गया। इसी दौरान मिट्टी धंसने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

ट्रक पलटते ही चालक ने तत्परता दिखाते हुए बाहर कूदकर जान बचाई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि चालक समेत किसी अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई। ट्रक में लदी मशीनों के नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पुल के मोड़ पर सड़क किनारे धंसी मिट्टी को दुरुस्त कराने के साथ दुर्घटना संभावित स्थान पर सुरक्षा के इंतजाम कराने की मांग की है। सीओ अंबुज यादव का कहना है कि हादसे की जानकारी मिली थी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed