फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bhabhua railway crossing to remain closed for two days; 5,000 villagers to face an additional 5 km journey.

Jalaun News: दो दिन बंद रहेगा भभुआ रेलवे फाटक, पांच हजार ग्रामीणों का बढ़ेगा पांच किमी सफर

Tue, 25 Aug 2026 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Bhabhua railway crossing to remain closed for two days; 5,000 villagers to face an additional 5 km journey.
फोटो - 10 दीपेंद्र भास्कर - फोटो : Police
आटा। झांसी-कानपुर रेलखंड पर भभुआ-आटा-उसरगांव मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 190 मंगलवार से दो दिन के लिए बंद रहेगी। रेलवे की ओर से क्रॉसिंग पर अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इस दौरान सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक फाटक बंद रहेगा। क्रॉसिंग बंद होने से भभुआ, पिपरायां, अकबरपुर, इटौरा समेत आसपास के गांवों के करीब पांच हजार ग्रामीण प्रभावित होंगे। उन्हें पांच किमी का सफर काटना पड़ा।
विज्ञापन


भभुआ रेलवे क्रॉसिंग ग्रामीणों के लिए हाईवे, तहसील कालपी और आटा थाने तक पहुंचने का सबसे आसान रास्ता है। खासकर भभुआ और पिपरायां के ग्रामीण रोजाना इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। फाटक बंद होने पर उन्हें दूसरे रास्तों से जाना पड़ेगा। आटा होकर तहसील जाने में करीब पांच से छह किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा। इससे लोगों को समय के साथ वाहन का अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


क्रॉसिंग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया और अन्य वाहन गुजरते हैं। अनुरक्षण कार्य के दौरान इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। रेलवे ने आवागमन के लिए आटा रेलवे क्रॉसिंग संख्या 189 और जोल्हूपुर गेट संख्या 194 का विकल्प रखा है, लेकिन दोनों रास्तों से दूरी अधिक होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले लोग


हाईवे पहुंचने का सबसे सुगम रास्ता

भभुआ निवासी आशीष कुशवाहा ने बताया कि रेलवे फाटक से निकलते ही हाईवे तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। ग्रामीणों के लिए तहसील, थाना और बाजार जाने का भी यही सबसे कम दूरी वाला रास्ता है। दो दिन फाटक बंद रहने से रोजाना आने-जाने वालों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।

अकबरपुर के दीपेंद्र भास्कर ने बताया कि आटा थाना और हाईवे से झांसी-कानपुर जाने के लिए भभुआ रेलवे क्रॉसिंग से होकर निकलते हैं। फाटक बंद होने से आटा रेलवे क्रॉसिंग से होकर जाना पड़ेगा। आटा रेलवे क्रॉसिंग बार-बार फाटक बंद होता है, जिससे वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है।




रेलवे ट्रैक के अनुरक्षण कार्य के चलते भभुआ रेलवे क्रॉसिंग 190 को मंगलवार सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बंद किया जा रहा है। वहीं बुधवार को भी इसी समय पर फाटक बंद रहेगा। इस दौरान आटा और जोल्हूपुर फाटक से लोग गुजरें। - सैयद मुहम्मद तल्हा आरिफ, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ)

फोटो - 10 दीपेंद्र भास्कर

फोटो - 10 दीपेंद्र भास्कर- फोटो : Police

फोटो - 10 दीपेंद्र भास्कर

फोटो - 10 दीपेंद्र भास्कर- फोटो : Police

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed