{"_id":"6add08321e55e6d262050fd1","slug":"timber-from-a-protected-tree-seized-fir-registered-against-one-person-orai-news-c-224-1-ori1005-151580-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: प्रतिबंधित पेड़ की लकड़ी पकड़ी, एक के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: प्रतिबंधित पेड़ की लकड़ी पकड़ी, एक के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
कोंच। वन विभाग की टीम ने शनिवार को कैलिया रोड स्थित किष्किंधा इलाके से प्रतिबंधित पेड़ की लकड़ी की दो सिल्ली बरामद कर जब्त कर लीं। मामले में मालवीयनगर निवासी अरुण कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वन रेंजर संजीव तिवारी को सूचना मिली थी कि किष्किंधा इलाके में प्रतिबंधित पेड़ की कटान कर लकड़ी ले जाई जा रही है। उन्होंने तत्काल वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने लकड़ी को कब्जे में लेकर उसकी नापतौल कराई और मामले में कार्रवाई शुरू की।
वन रेंजर ने बताया कि मौके से प्रतिबंधित पेड़ की लकड़ी की दो सिल्ली पकड़ी गई हैं। इस मामले में अरुण कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)