फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tightening of border on getting corona positive in Auraiya

औरैया में कोरोना पॉजिटव मिलने पर बार्डर पर सख्ती

Tue, 21 Apr 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tightening of border on getting corona positive in Auraiya
कुठौंद औरैया मार्ग पर बैरियर लगाकर चेकिंग करते पुलिसकर्मी - फोटो : ORAI
कुठौंद। औरैया में लगातार मिल रहे संक्रमण के मामलों के बाद पुलिस प्रशासन ने जिले की सीमा पर सख्ती तेज कर दी है। औरैया जालौन सीमा पर बैरियर लगाकर निगरानी के लिए एक इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है। ऐसे में सिर्फ आवश्यक पास वाले वाहनों को आने जाने दिया जा रहा है। शाम के वक्त अधिकारियों ने सीमा पर पहुंच कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि जालौन जनपद से सटे औरैया जनपद में लगातार संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, जबकि जनपद जालौन में एक भी पॅाजिटिव केस सामने नहीं आया है। ऐसे में प्रशासन कोई चूक करने के मूड में नहीं है, लिहाजा औरैया जालौन सीमा की सख्ती बढ़ा दी गई है, बेवजह गुजरने वाले वाहनों को वापस लौटाया जा रहा है। सिर्फ आवश्यक सामग्री वाले वाहनों को आने जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सीमा पर इंस्पेक्टर सुधांशु पटेल की तैनाती की गई है, जिनकी निगरानी में सुबह से ही कड़ी चेकिंग की जा रही है। कुठौंद थाना प्रभारी सुधाकर मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। बैरियर पर इंस्पेक्टर के साथ शंकरपुर चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह व आधा दर्जन पुलिस कर्मी लगाए गए है। उन्होंने बताया कि दूध, सब्जी, अनाज वाली गाड़ियों के अलावा अन्य किसी वाहन को जिले में नही आने दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार का कहना है कि सिर्फ औरैया सीमा ही नहीं बल्कि झांसी, कानपुर देहात व एमपी सीमा पर भी सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed