{"_id":"6975192faefc6e927a010a47","slug":"tiger-arrested-on-ultimatum-girl-also-found-orai-news-c-224-1-ori1005-139625-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अल्टीमेटम पर गिरफ्त में लिया गया टाइगर, युवती भी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अल्टीमेटम पर गिरफ्त में लिया गया टाइगर, युवती भी मिली
विज्ञापन
फोटो- 20 पुलिस हिरासत में छोटू टाईगर। स्रोत पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। हिंदू युवती को अगवा करने वाला सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का बर्खास्त जिलाध्यक्ष रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाइगर को फिर हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही अगवा की गई युवती को भी पुलिस ने खोज लिया है। उसका चिकित्सीय परीक्षण करा कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था और 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। हालांकि पुलिस ने आंदोलनकारियों की दी गई मियाद के भीतर ही युवती को खोजकर आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है।
कस्बे से एक हिंदू युवती को रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाइगर निवासी जवाहरनगर और उसका साथी उस्मान कुरैशी निवासी आराजी लेन 19 जनवरी को बहला-फुसला कर भगा कर ले गया था। युवती घर में रखे तीन लाख रुपये भी ले गई थी। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छोटू टाइगर और उस्मान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छोटू को हिरासत में भी ले लिया था लेकिन बाद में उसको छोड़ दिया था जिससे हिंदू संगठनों के लोग आक्रोश में भर गए। कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और उग्र प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था। कहा था कि अगर 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी और युवती की बरामदगी न हुई तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
आंदोलन की चेतावनी के बाद पूरा पुलिस महकमा हरकत में आ गया और न केवल युवती को बरामद कर लिया बल्कि आरोपी को भी एक बार फिर हिरासत में ले लिया। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। आरोपी रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाइगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवती को बरामद कर लिया गया है। उसका चिकित्सीय परीक्षण कराकर बयान के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।