{"_id":"60a9623b8dff2257e4e5b8f1279fd28e","slug":"three-wards-three-days-disilluminato-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वार्डों में तीन दिन से बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वार्डों में तीन दिन से बत्ती गुल
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत ऊमरी के कंजौसा मोहल्ले में लगा 250 केेवीए का ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
फुंकने से तीन दिन से तीन वार्डों में बिजली नहीं है। अफसरों को जानकारी
दिए जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। स्थिति यह है कि इलाकाई
लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हालांकि विभागीय अफसर एक दो
दिन में बिजली व्यवस्ता दुरुस्त होने का भरोसा दिला रहे हैं
लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का जल्द ही निदान न हुआ तो वह प्रदर्शन करेंगे। तीन दिन पहले बारिश के साथ बिजली गिरने से कंजौसा इलाके में स्थापित 250 केवीए का ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ फुंक गया था। अचानक बिजली चली जाने पर ग्रामीणों ने इसके पीछे बारिश को कारण समझा। जब सुबह भी बिजली नहीं आई तो उन्होंने पता किया। तब
बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी मिली। ग्रामीणों की मानें तो तत्काल जेई को अवगत कराकर ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में तीन वार्ड के लोग तीन दिन से बिना बिजली के जीवनयापन कर रहे हैं। ग्रामीण बलवीर सेंगर, वीरेंद्र सिंह, राजेश द्विवेदी, राघवेंद्र, हरेंद्र, करन, पप्पू सेंगर, सुरेंद्र सिंह आदि का कहना है कि तीन दिन से
बिजली नहीं होने से वार्ड चार, पांच व छह में अंधेरा छाया है। ऐसे में लोगों के सामने पीने के पानी की समस्या भी खड़ी हो रही है। बिना बिजली के गांव में आटा चक्की आदि भी बंद पड़ी हैं। वहीं लोगों के मोबाइल चार्ज भी नहीं होने से एक दूसरे से
लोगों का संपर्क कटा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का निस्तारण न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं, चेयरमैन प्रतिनिधि का कहना है कि अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दो, एक दिन में फुंके हुए ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया जाएगा।