फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three people injured in road accidents in jalaun

सड़क हादसों में तीन लोग घायल

Wed, 22 Mar 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Wed, 22 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन

उरई (जालौन)। सड़क  हादसों में किसान सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीराें ने घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।     आटा थाना के गांव कहटा निवासी बुद्ध सिंह सोमवार को अपनी सरसाें ट्रैक्टर ट्राली में लादकर कालपी मंडी गए थे। ट्रैक्टर गज्जू चला रहा था। वहां से वह वापस देर रात करीब नौ बजे वह लौट रहा था। तभी गांव के पास पहुंचने पर तेजरफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।

विज्ञापन


इससे ट्रैक्टर के नीचे दबकर बुद्ध सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणाें ने उसे बचाकर सामुदायिक केंद्र कालपी में भर्ती कराया है। इसी तरह उरई निवासी शिक्षक अवधेश कुमार शर्मा मंगलवार की सुबह करीब सात बजे अपनी बाइक से डकोर स्थित जीआईसी में बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी देने बाइक से जा रहा था तभी उरई राठ मार्ग स्थित गांव मुहम्मदाबाद के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया। इससे शिक्षक की बाइक टकरा गई। इससे शिक्षक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीराें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसी तरह डकोर निवासी पंकुज (21) पुत्र ज्ञान प्रसाद सड़क किनारे जा रहरा था तभी तेजरफ्तार बाइक सवार ने लापरवाही से बाइक चलाकर उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से आ गया। परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed