फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three people died due to heat

Jalaun News: तपते सूरज का कहर, गर्मी से तीन की मौत

Thu, 20 Jun 2024 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 20 Jun 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Three people died due to heat
उरई। भीषण गर्मी में अब लोगों की जान पर बन रही है। अगल अलग स्थानों में गर्मी से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के हरकूपुर गांव निवासी मुन्ना कुशवाहा (50) बकरी चराने गांव के बाहर गए थे। जहां गर्मी लगने से उनकी मौत हो गई। शाम को जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उनकी खोजबीन की। उनका शव खेत में पड़ा मिला। शव मिल मिलने परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र लल्लू ने बताया कि पिता की मौत लू लगने से हुई है। वहीं गोहन थाना क्षेत्र के चाकी गांव निवासी रामजीलाल (50) मंगलवार को खेत में काम कर रहा था। गर्मी अधिक होने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भाई सूरज ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। अधिक गर्मी से उनकी मौत हो गई है। उनके चार बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी राजेश्वरी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसी तरह जालौन नगर के पुराने बस स्टैंड के पास लू के चलते एक व्यक्ति का शव लावारिस हालत में पड़ा मिला। लोगों ने जब युवक के शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। युवक की शिनाख्त मोहन उर्फ छोटू निवासी दबगरान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed