{"_id":"6924c2cb41bf931bca0ab6a9","slug":"three-overloaded-trucks-seized-eight-challaned-orai-news-c-224-1-ori1005-137318-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ओवरलोड तीन ट्रक सीज, आठ का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ओवरलोड तीन ट्रक सीज, आठ का चालान
विज्ञापन
आटा। झांसी-कानपुर हाईवे पर प्रशासन ने रविवार रात तीन ट्रकों को बिना रॉयल्टी और ओवरलोड पाए जाने पर मौके पर ही सीज कर दिया गया। आठ ट्रकों का चालान काटकर करीब छह लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, कार्रवाई के डर से आटा- इटौरा मार्ग पर ही ट्रक रोककर मौरंग नीचे गिरा दी।
एसडीएम कालपी मनोज कुमार सिंह और एसओ आटा अजय कुमार सिंह ने रात में चेकिंग अभियान चलाया। हाईवे पर मौरंग और गिट्टी से भरे वाहनों की सघन चेकिंग की। कई ट्रकों के दस्तावेज और रॉयल्टी पर्चियां खंगाली गईं। इसी दौरान तीन ट्रकों के पास वैध रॉयल्टी न मिलने और अत्यधिक ओवरलोडिंग पाए जाने पर उन्हें सीज कर दिया गया।
खनिज अधिकारी शनि कौशिक के अनुसार आठ ट्रकों का चालान कर छह लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रक चालकों में खलबली मच गई। इटौरा की ओर से आ रहे कई ओवरलोड ट्रक चालकों ने पकड़े जाने के डर से आटा- इटौरा मार्ग पर ही ट्रक रोककर मौरंग नीचे गिरा दी, जिससे मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि ओवरलोडिंग व बिना रॉयल्टी के चल रहे वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध खनन पर रोक लगाने और सुगम व सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ट्रक चालकों को चेतावनी दी कि भविष्य में पकड़े जाने पर और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।