फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three miscreants who stole electricity wires from poles were arrested

Jalaun News: खंभों से बिजली के तार चुराने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

Mon, 06 Jan 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 06 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants who stole electricity wires from poles were arrested
पुलिस गिरफ्त में चोर।  - फोटो : स्रोत पुलिस विभाग
रामपुरा। थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले विद्युत पोलों से तार चोरी हो गए थे। विभाग की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन चोरों को पकड़कर उनके पास से एक लोडर व पांच बंडल तार बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आयुर्वेदिक अस्पताल के पास नौ विद्युत पोलों से चोरों ने तार चोरी कर लिए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस ने थाना क्षेत्र के ऊमरी, छौना मानपुरा रोड बंबा पुलिया के पास से एट कस्बे के मोहल्ला हनुमान गढ़ी निवासी ब्रजेश, छोटे बाबू व मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद थाना क्षेत्र के पिपरसोना निवासी बंटी बघेल को पकड़ लिया।
विज्ञापन

तलाशी में लोडर में रखे पांच बंडल चोरी के तार बरामद हुए। सीओ राम सिंह ने बताया कि करीब 225 मीटर चोरी का तार बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए ब्रजेश पर कालपी, रामपुरा में दो मामले पहले से ही दर्ज हैं। पकड़े गए लोगों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलासे को लेकर पुलिस पर उठे सवाल
रामपुरा थाना पुलिस ने तीन विद्युत तार चोरों को गिरफ्तार कर भले ही खुलासा कर दिया है। लेकिन कस्बे में चर्चा है कि थाना पुलिस तार चोरी के मामले में 3 जनवरी को कोंच से छह लोगों को पकड़कर थाने लाई थी। इसमें दो लोडर भी थे। दो दिनों तक छह लोगों को थाने में रखा गया, जबकि खुलासे में तीन लोगों को चोर बताकर कार्रवाई की गई है। दबी जुबान से लोगों ने बताया कि तीन लोगों को भारी सुविधा शुल्क लेकर पुलिस ने छोड़ा है। वहीं, थानाध्यक्ष संजीव कटियार का कहना है कि पुलिस छह लोगों को लेकर आई थी। लेकिन पूछताछ में तीन लोगों को निर्दोष पाया गया था। इस पर उन्हें छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed