फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three killed in accident with truck driver

हादसों में ट्रक चालक समेत तीन की मौत

Sun, 31 Jul 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 31 Jul 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Three killed in accident with truck driver
ट्रक विद्युत पोल से टकरा गया
अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक ट्रक चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। एक घटना में ट्रक चालक घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृत चालक की पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहला हादसा एट थाना क्षेत्र के हाईंवे स्थ्ति न्यू रामजानकी होटल के पास हुआ। यहां पर झंासी की ओर से आ
विज्ञापन


रहा तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। इससे ट्रक के परखचे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष बृजनेश यादव मौके पर पहुंचे और घायल ट्रक चालक को जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अब तक उसकी पहचान नहीें कर पाई है। उसकी उम्र करीब 40 साल है। दूसरे हादसे में कानपुर से
विज्ञापन


झांसी जा रहे ट्रक के चालक पुत्तू (30) निवासी सकलवसीय उन्नाव को रविवार की तड़के करीब चार बजे बड़ागांव के पास नींद आ गई और ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, उरई कोतवाली के रिनियां रेलवे क्र ासिंग के पास एक 35 वर्षीय युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी पहचान कराई लेकिन कोई उसे पहचान नहीं सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक अन्य मामले में हमीरपुर जनपद के गांव टोला निवासी शंभूदयाल अपनी ससुराल कदौरा थाना क्षेत्र के गांव उदनपुर में आया था। घर में चल रहे पंखे में करंट की जानकारी होने पर रविवार की सुबह


करीब 10 बजे वह पंखा ठीक करने लगा। इसके बाद उसने जैसे ही प्लग लगाकर पंखे को छुआ तो उसे करंट लग गया और वह अचेत हो गया। परिजन उसे लेकर कदौरा सीएचसी पहुंचे जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed