फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three inter-district vehicle thieves arrested

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

Sun, 21 Aug 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Three inter-district vehicle thieves arrested
पुलिस गिरफ्त में खड़े चोर - फोटो : ORAI
उरई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस को एक चोरी का ट्रैक्टर, एक रिवाल्वर, दो तमंचे व तीन कारतूस बरामद हुए है।
विज्ञापन

चुर्खी थानाध्यक्ष ने बताया कि 17 जुलाई को कालपी थाना के कांशीरामपुर गांव निवासी अच्छेलाल ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में बताया कि 16 जुलाई को पुत्र सोहन सिंह व प्रदीप कुशवाहा के पास बाइक से तीन अज्ञात युवक आए थे और मदारीपुर से इटौरा तक के लिए मधुमक्खी के डिब्बे ले जाने का भाड़ा तय किया था। इसके बाद जोल्हूपुर मोड़ के पास उक्त लोगों ने बेटे व साथी को नशीला पदार्थ खिला दिया और ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को थाना पुलिस सिम्हरा चौराहा पर चेकिंग कर रही थी। तभी उक्त तीनों करुणेश शुक्ला निवासी झींझक मंगलपुर कानपुर देहात, इंद्रकुमार निवासी लउवा सिंह की मडैया मंगलपुर कानपुर देहात और राहुल निवासी पाली डूगंरा भगौरी मथुरा को संदेह होने पर पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने बताया कि लगभग एक माह पहले उन्होंने थाना क्षेत्र से किराये पर एक ट्रैक्टर ट्राली ली थी और उसे लूटकर भाग गए थे। उक्त ट्रैक्टर को फर्रुखाबाद पुलिस ने पकड़ लिया था। इसके बाद वह लोग दूसरे ट्रैक्टर को चोरी करने के फिराक में थे पर पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक नागेंद्र पाठक, राजा भइया आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed